अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा की तरफ से कुमारपुर में लगाया गया प्यायु
1 min read
आसनसोल :आशंका जताई जा रही है कि इस वर्ष गर्मी काफी तेज होगी इसे देखते हुए आसनसोल में आज कुमारपुर इलाके में मनोज सिनेमा हॉल के सामने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा की तरफ से एक प्यायु लगाया गया इस मौके पर यहां संगठन की प्रांतीय संपादक मधु डुमरेवाल संगठन की उपाध्यक्ष रेखा गाढ़िवान सचिव कामता खेमका कोषाध्यक्ष चित्रलेखा मखरिया निधि पसारी सहित संगठन की तमाम अन्य सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर यहां शहर के प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति पवन गुटगुटिया वार्ड पार्षद दिलीप बड़ाल अशोक खेमका गौरव मथानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे यहां पर आने जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत चना गुड़ बताशा और खीरा प्रदान किया गया। इस मौके पर मधु डूमरेवाल ने कहा कि उनके संगठन की तरफ से हर साल गर्मी के मौसम में इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है इस साल भी अभी से काफी तेज गर्मी पड़ रही है इसे देखते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा की तरफ से कुमारपुर के इस इलाके में प्यायु का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि यह अगले एक महीने तक चलेगा। अगर गर्मी और ज्यादा होती है तो इसे बढ़ाया भी जाएगा वही उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने बताया कि जिस तरह से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन आसनसोल शाखा की महिलाएं विभिन्न प्रकार के समाज सेवा मुलक काम करती हैं इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि यह महिलाएं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को निभाने से कभी पीछे नहीं हटती सिर्फ इस तरह से राहगीरों को पानी पिलाना नहीं इसके अलावा और भी कई सामाजिक कार्य यह महिलाएं करती हैं उन्होंने कहा कि वह इनके हर सामाजिक कार्य में उनके साथ खड़े रहेंगे वही पार्षद दिलीप बड़ाल ने भी इन महिलाओं की तारीफ की और कहा कि अपने घर की जिम्मेदारी संभालने के उपरांत जिस तरह से यह महिलाएं समाज सेवा कर रही हैं वह काफी सराहनीय है












