ओके रोड में घर में लगी आग व्यापारी को हुआ बड़ा नुकसान
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड अंतर्गत ओके रोड के बड़ा नाला के पास एकघर में आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया दरअसल इस घर में छोटे बच्चों के होजरी आइटम बेचने वाले दुकानदार मोहम्मद आसिफ खान इन सामानों को रखा करते थे उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले भी तकरीबन 70000 रुपए का सामान आया था इसके अलावा बच्चों द्वारा सर्दियों में पहने जाने वाले कपड़े भी तकरीबन 3 लाख रुपए के आसपास के थे आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पाकर पार्षद एस एम मुस्तफा मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी आग बुझाने में सहयोग किया उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने खुद कुछ सामानों को घर से बाहर निकालने की कोशिश की मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे जब उन्हें पता लगा कि उनके घर में आग लग गई है वह दौड़े दौड़े आए तो देखा कि उनके घर में रखा सारा सामान जल रहा है उन्होंने तुरंत पुलिस में खबर दे उन्होंने बताया कि दमकल को आते-आते तकरीबन 40 मिनट लग गए इस बीच उनके घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया












