shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

केकेएससी की तरफ से ईसीएल के सात ग्राम एरिया के एजेंट के खिलाफ लगाये गए गंभीर आरोप प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन

1 min read

जमुड़िया :ईसीएल के सात ग्राम एरिया के एजेंट के खिलाफ टीएमसी के कोलियरी मजदूर संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया इस बारे में संगठन के नेता प्रेमपाल सिंह ने बताया कि इस कोलियरी के एजेंट मनमानी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले यहां पर कोऑपरेटिव का चुनाव हुआ था जिसमें सभी सीटों पर टीएमसी प्रत्याशियों की जीत हुई थी लेकिन आज यहां के एजेंट राजनीतिक स्वार्थ को चरितार्थ करने के लिए यहां के मजदूरों को तथा ठेकेदारों को परेशान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां के एजेंट का सिर्फ एक ही काम रह गया है कि किसी मजदूर को अंडरग्राउंड से ऊपर भेजने के लिए पैसे लेना किसी को ऊपर से अंडरग्राउंड भेजने के लिए पैसे लेना यहां तक के ठेकेदार को भी परेशान किया जाता है इन सब मुद्दों को लेकर आज यहां पर एजेंट का घेराव करना था लेकिन ना तो आज एजेंट आए और ना ही मैनेजर प्रेमपाल सिंह का कहना था कि आज भले ही एजेंट और मैनेजर नहीं आए हो लेकिन जब भी वह अपने कार्यालय आएंगे यहां के मजदूरों द्वारा उनका घेराव किया जाएगा और उनको बड़े प्यार से बैठा कर मजदूरों की समस्याओं के बारे में उनसे बातचीत की जाएगी कि यहां के एजेंट की मनमानी वह नहीं चलने देंगे और उनको यहां से तबादला लेने पर मजबूर किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंट द्वारा इस खदान को बंद करने के साजिश रची जा रही है वहीं इस बारे में कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस के सेक्रेटरी काजी अशरफ अपने आरोप लगाया कि यहां के एजेंट आरजी कर यहां के श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं उनसे पैसे उगाही की कोशिश करते हैं उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले सुबोध गोराई नामक एक व्यक्ति ड्यूटी पर थे ड्यूटी के दौरान उन्हें खबर मिली कि उनकी बहन का देहांत हो गया है वह तुरंत धनबाद जाने के लिए तैयार हुए उन्होंने अपने पीट मैनेजर को बताया कि उनकी बहन का देहांत हो गया है वह धनबाद जा रहे हैं लेकिन उन्हें कहा गया की एजेंट ने कहा है कि वह बहाना बनाकर इस तरह से ड्यूटी से चले जाते हैं अगर हर महीने वह एजेंट को कुछ रुपए दे सके तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी अन्यथा उनको सस्पेंड किया जाएगा इसके बाद वह धनबाद चले गए लेकिन जब सुबोध सोमवार को ड्यूटी पर आए तो उनके नाम पर चार्ज शीट बना दिया गया था सुबोध ने अपने लिखित जवाब में एजेंट पर आरोप लगाया कि उनसे हर महीने पैसे की मांग की जा रही है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई न हो इतना ही नहीं काजी अशरफ ने एजेंट पर और भी तमाम तरह के आरोप लगाए उन्होंने कहा कि जो श्रमिक कोयला खदान श्रमिक संगठन से जुड़े हुए हैं उनके साथ सौतेला आचरण किया जाता है। काजी अशरफ ने कहा कि इस एजेंट के अंतर्गत तीन खदानें हैं 7 ग्राम प्रोजेक्ट 7 ग्राम इंक्लिन और चपोई कुछ दिनों पहले भी श्रमिकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था और डिस्पैच के काम को पूरी तरह से रोक दिया गया था इस पर इलाके के जनरल मैनेजर द्वारा संगठन के महामंत्री हरे राम सिंह को फोन किया गया था और बैठकर समस्या के समाधान की बात कही गई थी लेकिन आज भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। हालांकि इस बारे में जब हमने एजेंट से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर लगे सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं उन्होंने कहा कि जिस कर्मचारी के बारे में बात की जा रही है उन्होंने जाने से पहले प्रबंधन को बताया नहीं था और वह बिना बताए चले गए थे इस वजह से उन पर जो विभागीय कार्रवाई है वह करना जरूरी है उन्होंने कहा कि आज संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया लेकिन आज तक उनसे इस बारे में संगठन की तरफ से किसी ने बात नहीं की कि वह लोग बैठकर इससे समस्या का समाधान करना चाहते हैं हालांकि उन्होंने इस बात पर भरोसा जताया कि हर समस्या का समाधान बातचीत के जरिए निकल सकता है और इस समस्या का भी समाधान निकल जाएगा जब उनसे पूछा गया कि संगठन के नेताओं द्वारा उन पर मजदूरों से पैसे लेने की बात की जा रही है इस पर उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से गलत है और यह उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page