विभिन्न मांगों को लेकर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से आसनसोल डीआरएम कार्यालय के सामने धरना
1 min read
आसनसोल :अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आज ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से आसनसोल के डीआरएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया इस मौके पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इन्होंने रेलवे मंत्रालय की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए धरना दिया इस मौके पर संगठन के नेता सुधीर राय ने कहा कि आज ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से आसनसोल डीआरएम कार्यालय के सामने धरना दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय द्वारा जिस तरह से हर विभाग में आउटसोर्सिंग की जा रही है इससे लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है रिक्त पद पड़े हुए हैं लेकिन उन्हें भरा नहीं जा रहा है इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे के अधिकारी रेलवे कर्मचारियों से गलत आचरण करते हैं सुधीर राय ने बताया कि लोको रनिंगस्टाफ को बिना रेस्ट के लगातार ट्रेन चलाना पड़ता है जिससे उनके साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में आ जाती है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि ज्यादा काम करने के लिए ओवरटाइम या अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जाती सुधीर राय का कहना था कि उनके संगठन की यह मांग है कि जिस कर्मचारी का जो पद है उससे उस पद के अनुसार ही काम करवाया जाए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों के साथ सही व्यवहार नहीं करते यहां तक कि उनके साथ गाली गलौज भी की जाती है इन्हें मांगों को लेकर आज ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया और डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया












