shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मर्चेंट चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से निवेश को लेकर हुआ विशेष सेमिनार का आयोजन

1 min read

आसनसोल :आसनसोल मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से कल शाम उषाग्राम के गुजराती भवन में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका मकसद आम लोगों को भी निवेश को लेकर जागरूक करना था। यहां कोलकाता से आए आर्थिक मामलों के एक विशेषज्ञ द्वारा निवेश को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष हिरेन व्यास ने बताया कि हर कोई निवेश करना चाहता है लेकिन उसे सही तरीका नहीं पता होता या सही सेक्टर की जानकारी नहीं होती जहां वह निवेश कर सकता है। इस वजह से उसे निवेश करने से डर लगता है। लोगों को इसी मुद्दे पर सही जानकारी देने के लिए इस इस विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलकाता से आए आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ द्वारा लोगों को तमाम तरह की जानकारी दी गई ताकि उनके मन से निवेश को लेकर जो भी डर है उसे दूर किया जा सके। इस मौके पर यहां फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय सिनीयर वाईस प्रेजिडेंट पवन गुटगुटिया वाईस प्रेजिडेंट विनोद गुप्ता आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल वाईस प्रेजिडेंट सतपाल सिंह कीर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ओमप्रकाश बगड़िया सहित इस क्षेत्र के तमाम बड़े उद्योगपति और व्यवसायी उपस्थित थे। सभी ने इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों के दिलों में निवेश को लेकर जो भी सवाल हैं उनका निराकरण किया जा सकेगा जो कि अंततोगत्वा इस क्षेत्र के आर्थिक समृद्धि में ही सहायक होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page