अंबेडकर जयंती पर क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
रानीगंज :भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर रोटीबाति हिंदी हाई विद्यालय में एक क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुस्कान शाव, बबिता, खुशब् और श्यामाली ने किया। बच्चों को टोली बनाकर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में क्लास 5 से 10 के बच्चों ने चित्रकला और क्युज प्रतियोगिता मे भाग लिया। इस अवसर पर रोटीबाति हिंदी हाई विद्यालय के अध्यापक अवधेस भगत, रामशिस सिंह, मुनीर शमी, समीरण कुंडू, दिनेश राम, रानु चटर्जी, मुकेश झा, शालिनी श्रीवास्तव, सीमा कुंडू, चंदन सिंह, सतीश पंडित और प्रशिक्षु शिक्षक बबिता कुमारी, श्यमलि पस्वां, खुशबु, राहत जहाँ, पुष्पा कुमारी, पूजा सिंह, दीप शिखा, मुस्कान शॉ, प्रवर्ती मिश्रा, नेहा कुमारी, निशा कुमारी आदि उपस्थित थे।












