shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा शुरू किए गए वोट रक्षा अभियान को लेकर जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने की प्रेस मीट

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में आज पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती के अलावा जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह वी शिवदासन दासु डिप्टी मेयर अभिजीत घटक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि हमने देखा है कि किस तरह से देश के अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा फर्जी मतदाता घुसा कर मतदान सूची को प्रभावित किया गया था जिससे उन राज्यों में भाजपा को जीत हासिल हुई थी बंगाल में भाजपा इस साजिश को कामयाब न कर सके इसलिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य में वोट रक्षा अभियान नाम से एक नई गतिविधि शुरू की गई है इसके जरिए टीएमसी का कार्यकर्ता टाउन और ब्लॉक स्तर पर तथा पंचायत स्तर पर असली मतदाताओं को चिन्हित करने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने जिला और विधानसभा स्तर पर बीएलओ 1 और बूथ स्तर पर बीएलओ 2 को अनुमोदन दिया है। टीएमसी द्वारा इसमें दो स्तर और जोड़े गए हैं इनमें से एक स्तर ब्लॉक और टाउन इलाके में होगा दूसरा पंचायत इलाके में होगा जिससे यह अपने-अपने क्षेत्र में असली मतदाताओं को चिन्हित कर सके और मतदाता सूची में फर्जी मतदाताओं का नाम पंजीकृत ना हो सके नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल ही इस वोट रक्षा अभियान का उद्घाटन किया था इसके जरिए जिला स्तर से लेकर बुथ स्तर तक तकरीबन 1 लाख टीएमसी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एकीकृत किया गया है ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं को चिन्हित कर सकें इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक उपकरण भी दिए गए हैं और इस कार्य में अत्याधुनिक दीदीर दुत नामक ऐप उनकी मदद करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page