मुर्शिदाबाद में हरगोविंद दास और चंदन दास की हत्या के खिलाफ बंगाल में भाजपा ने मनाया हिंदू शहीद दिवस बर्नपुर के त्रिवेणी मोड पर रोड जाम
1 min read
बर्नपुर :मुर्शिदाबाद में हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास की दंगाइयों द्वारा हत्या कर दी गई थी इसके खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत त्रिवेणी मोड इलाके पर रोड जाम किया गया इस बारे में विधायक ने कहा कि मुर्शिदाबाद में जिस तरह से हरगोविंद दास और उनके बेटे की हत्या कर दी गई उसके खिलाफ आज पूरे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिंदू शहीद दिवस मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री और सरकार द्वारा मुर्शिदाबाद में दंगा लगवाया गया जिसमें भगवान की मूर्ति बनाने वाले हरगोविंद दास और उनके बेटे की हत्या कर दी गई उन्होंने कहा कि इसी के खिलाफ आज पूरे बंगाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिंदू शहीद दिवस मनाया जा रहा है












