विधायक अग्निमित्रा पाल ने बंगाल पुलिस प्रशासन पर लगाया आतंकी संगठन अंसारुल बांग्ला को संरक्षण देने का आरोप
1 min read
आसनसोल :मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया। विधायक ने कहा कि मुर्शिदाबाद में जो कुछ देखा गया वह काफी भयावह था उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में अंसारुल बांग्ला के आतंकवादी पूरी तरह से पैठ बना चुके हैं और यह सब कुछ हो रहा है स्थानीय पुलिस प्रशासन और राज्य की पुलिस मंत्री जो कि मुख्यमंत्री भी हैं उनके संरक्षण में उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले असम पुलिस द्वारा अंसारुल बांग्ला के चार खूंखार आतंकवादियों को पकड़ा गया था यह बात अब जग जाहिर हो चुकी है कि बंगाल अंसारुल बांग्ला जैसे आतंकी संगठनों के लिए स्वर्ग राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के नौजवानों को डॉक्टर इंजीनियर या वैज्ञानिक बनने के सपने नहीं दिखाए जाते हैं उनको 500 या हजार रुपए देकर पत्थर फेंकने वाला बनाया जाता है उनको उकसाया जाता है ताकि वह हिंदुओं के घरों पर हमले करें और यह सब कुछ होता है पुलिस और पुलिस मंत्री के संरक्षण में। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में 1971 की ही तरह फिर से वह तस्वीर देखी गई जब हजारों की संख्या में हिंदू पलायन करने को मजबूर हुए












