shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

वक्फ कानून को लेकर ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में इमाम और मुअज्जिन की बैठक

1 min read

कोलकाता :हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अमेंडमेंट बिल लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में पास कर लिया गया अब यह कानून बन चुका है आज इसके खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में बंगाल के सभी इमाम और मुअज्जिन को लेकर एक बैठक की इस बैठक में पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों से इमाम और मुअज्जिन आए थे। इस बारे में आसनसोल से इस बैठक में शिरकत करने गए रबिउल इस्लाम ने कहाकी आज ममता बनर्जी ने साफ कह दिया कि इस कानून के बनने से पहले भी पश्चिम बंगाल में सभी धर्म के लोग जैसे भाईचारे के साथ रहते थे इसके बाद भी उसी भाईचारे के साथ रहेंगे कहीं किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस मिलकर पश्चिम बंगाल को अशांत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में वह कभी सफल नहीं होंगे हमने कहा कि बंगाल सांप्रदायिक सौहार्द की धरती है और यहां पर इस तरह के कानून के लिए कोई जगह नहीं है जो धर्म के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास करती है उन्होंने कहा कि एक तरफ युवाओं के पास रोजगार नहीं है महंगाई चरम पर है लेकिन नरेंद्र मोदी को इसकी कोई परवाह नहीं है वह लाखों रुपए खर्च कर अपने लिए सूट सिलवाते हैं और विदेश भ्रमण करते रहते हैं इस बारे में पश्चिम वर्धमान जिला तृणमुल कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष सैयद महफूजुल हुसैन ने कहा कि आज ममता बनर्जी द्वारा जिस तरह से पश्चिम बंगाल के सभी इमाम और मुअज्जिन को बुलाकर बैठक की गई इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। ममता बनर्जी द्वारा यह हिदायत दी गई है कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जो भी धरना प्रदर्शन करना है वह सड़कों पर उतरकर ना किया जाए क्योंकि इससे भाजपा को प्रदेश में अशांति फैलाने का अवसर मिल जाता है उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी प्रदर्शन या विरोध करना है वह कमरे के अंदर करें ताकि भाजपा को वह अवसर प्राप्त ही न हो सके उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद में जो कुछ भी हुआ उसके पीछे भाजपा का ही हाथ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page