shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के विभिन्न समस्याओं के समाधान का अनुरोध लेकर फोसबेकी के प्रतिनिधिमंडल ने की मेयर से मुलाकात

1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज एक प्रतिनिधि मंडल ने मेयर विधान उपाध्याय से उनके कार्यालय में मुलाकात की इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि आसनसोल के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की सचिन राय ने कहा कि जो सबसे अहम मुद्दा था वह था आसनसोल शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या उन्होंने कहा कि आज मेयर के सामने गोधूलि से लोको मैदान तक फ्लाईओवर बनाने की मांग रखी। सचिन राय ने कहा कि मेयर ने भी शहर में एक फ्लाई ओवर बनाने की जरूरत का समर्थन किया उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन भी इसके लिए कोशिश कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने बर्नपुर एयरपोर्ट को चालू करने की भी मांग की फोसबेकी के प्रतिनिधि मंडल ने इस बात पर हैरानी जताई कि कुछ पेड़ों की वजह से उस एयरपोर्ट को चालू करने में समस्या आ रही है वहीं एक और मुद्दा जिस पर आज संगठन की तरफ से मेयर के सामने प्रस्ताव रखा गया वह था जीटी रोड के किनारे एक मल्टी स्टोरिड पार्किंग प्लाजा बनाने की मांग सचिन राय ने कहा की बाजार के अंदर ट्रैफिक की समस्या काफी तीव्र हो गई है इससे छुटकारा पाने के लिए जीटी रोड के किनारे बस स्टैंड के निकट एक मल्टी स्टोरिड पार्किंग प्लाजा बनाने की आवश्यकता है मेयर ने भी फोसबेकी के इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि इस तरह के एक मल्टी स्टोरिड पार्किंग प्लाजा बनने से ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। वही फोसबेकी के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम वर्धमान जिले के साथ बांकुड़ा जिले को जोड़ने के लिए दामोदर नदी पर एक ब्रिज बनाने की भी मांग की। सचिन राय ने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रस्ताव है और इससे दोनों जिलों के बीच यातायात में काफी सहुलियत होगी। इस मौके पर यहां संगठन की तरफ से अध्यक्ष सचिन राय के अलावा सचिव संदीप झुनझुनवाला आरपी खेतान पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता स्वपन चौधरी भी उपस्थित थे। सचिन राय ने कहा कि आज मेयर के साथ जो बैठक हुई उस बैठक से उन्हें उम्मीद है कि आसनसोल शहर की विभिन्न समस्याओं को दूर करने की दिशा में प्रशासन द्वारा सार्थक कदम उठाया जाएगा जिससे बहुत जल्द आसनसोल की ज्वलंत समस्याओं को हल किया जा सकेगा वहीं इस बारे में जब हमने मेयर विधान उपाध्याय से बात की तो उन्होंने कहा कि आज फोसबेकी के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनसे मुलाकात की और आसनसोल की विभिन्न समस्याओं को लेकर उनसे बात की उन्होंने कहा कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जो बातें उनके सामने रखी गई थी वह बेहद वाजिब थी और अगर उन समस्याओं का समाधान किया जा सका तो निश्चित रूप से आसनसोल को एक बेहतर शहर बनाया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page