shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी के वोट रक्षा अभियान को बताया नोट रक्षा अभियान

1 min read

आसनसोल :टीएमसी की तरफ से कल राहा लेन पार्टी कार्यालय में एक प्रेस मीट किया गया था जिसमें टीएमसी के जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में यह घोषणा की गई थी कि गुरुवार से पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल लोकसभा केंद्र में भी वोट रक्षा अभियान चलाया जाएगा इसके जरिए टीएमसी के कार्यकर्ता आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों के घर-घर जाएंगे और फर्जी वोटर की जांच करने के लिए अभियान चलाएंगे इसे लेकर आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टीएमसी द्वारा वोट रक्षा अभियान नहीं बल्कि अवैध तरीके से जो नोट की कमाई की गई थी नोट रक्षा अभियान शुरू की गई है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि टीएमसी नेताओं के मुंह से लोकतंत्र या वोट रक्षा की बात अच्छी नहीं लगती क्योंकि चाहे वह 2021 का विधानसभा चुनाव हो या उसके बाद नगर निगम या पंचायत चुनाव हर चुनाव में उन्होंने व्यापक मारपीट और धांथली करके जीत हासिल की थी इसके बाद टीएमसी नेता वोट रक्षा की बात करते हैं जो हास्यास्पद लगती है उन्होंने साफ कहा कि अगर वोट रक्षा के नाम पर आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले किसी भी वैध वोटर का नाम काटने की कोशिश की गई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी इसके साथ ही जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस बारे में वह जिला शासक सहित प्रशासन के अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे और पूछेंगे कि क्या प्रशासन की तरफ से चुनाव संचालन का काम टीएमसी के कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है उन्होंने सवाल किया कि टीएमसी के कार्यकर्ता कौन होते हैं लोगों के घर जाकर वोटर कार्ड की जांच करने वाले उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी 2026 में विधानसभा चुनाव में परास्त होने वाली है यह टीएमसी के नेताओं को भी पता है इसलिए वह एक आखिरी कोशिश के तौर पर वोट रक्षा अभियान की बात कर रहे हैं दरअसल यह वोट रक्षा अभियान नहीं टीएमसी द्वारा अवैध तरीके से कमाए गए नोट की रक्षा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page