बांग्ला नव वर्ष पर आसनसोल के लिए सौगात जल्द आसनसोल में बनेगा एक जु़
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज एक प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री मलय घटक से उनके कार्यालय में मुलाकात की इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि आसनसोल के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज उन्होंने मंत्री मलय घटक से मुलाकात की। इस मौके पर यहां संगठन की तरफ से सचिव संजीव झुनझुनवाला आरपी खेतान पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता मनोज साहा भी उपस्थित थे। आज की मुलाकात के बारे में सचिन राय ने कहा कि बांग्ला नए साल के अवसर पर मंत्री मलय घटक से हुई मुलाकात के दौरान आसनसोल के लोगों के लिए एक बहुत खुशखबरी सामने आई उन्होंने कहा कि मंत्री मलय घटक ने उनके प्रतिनिधिमंडल को बताया कि बहुत जल्द आसनसोल में एक जु़ बनाया जाएगा। आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सातपुकुरिया मौजा में 46 एकड़ जमीन पर जू का निर्माण किया जाएगा वहां पर एक पार्क भी बनाया जाएगा ताकि सैलानी वहां पर जा सके फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने मंत्री मलय घटक को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे आसनसोल के लोगों के काफी दिनों से जो मांग थी वह पूरी हो जाएगी। सचिन राय ने आगे कहा कि मलय घटक ने आश्वासन दिया है कि उस चिन्हित जमीन पर बाउंड्री निर्माण का कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा












