बांग्ला नव वर्ष पर 84 नंबर वार्ड टीएमसी की तरफ से निकली शोभायात्रा
1 min read
आसनसोल :बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर आज 84 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक शोभायात्रा निकाली गई वार्ड पार्षद और बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में यह शोभायात्रा निकाली गई इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे इस बारे में डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि आज बांग्ला नव वर्ष है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश अनुसार आज पूरे प्रदेश में पश्चिम बंगाल दिवस भी मनाया जा रहा है इसी को लेकर आज 84 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक शोभायात्रा निकाली गई है जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्थानीय निवासी शामिल हैं उन्होंने कहा कि यह शोभायात्रा विद्यासागर मैदान से बेनी माधव नगर के टीएमसी पार्टी ऑफिस तक जाएगी डॉक्टर सरकार ने कहा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसी भूमि है जहां पर सभी धर्मो जातियों के लोग मिलजुल कर रहते हैं यह बंगला नव वर्ष है लेकिन आज इस शोभायात्रा में बंगालियों के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हैं उन्होंने कहा कि कुछ लोग बंगाल की इस शांति को खत्म करना चाहते हैं लेकिन पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और मुर्शिदाबाद जैसे घटनाओं पर सक्रियता के साथ नकेल कसने के लिए प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कुछ फर्जी वीडियो जारी किए गए हैं जिससे साफ पता चलता है कि उनकी मंशा बंगाल को अशांत करने की है लेकिन पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है और ऐसा कुछ भी होने नहीं दिया जाएगा












