बंगला नए साल पर राहा लेन के टीएमसी पार्टी कार्यालय में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :बांग्ला नव वर्ष के उपलक्ष पर आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस मौके पर राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में तकरीबन 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। इस मौके पर यहां मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी प्रवीर धर एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित अन्य टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बारे मे जानकारी देते हुए गुरुदास चैटर्जी ने बताया कि आज बंगला नए साल के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले एक शोभायात्रा निकाली गई जो कि गिरजा मोड़ से राहा लेन म्युनिसिपल पार्क तक गई । वहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। उसके बाद पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर लगाया गया जहां 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से लोग लाइन लगाकर आ रहे हैं और रक्तदान कर रहे हैं वह सराहनीय है ।












