वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मंत्री मलय घटक से मुलाकात शहर में फ्लाई ओवर बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज एक प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री मलय घटक से उनके कार्यालय में मुलाकात की इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि आसनसोल के विकास को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज उन्होंने मंत्री मलय घटक से मुलाकात की सचिन राय ने कहा कि जो सबसे अहम मुद्दा था वह था आसनसोल शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या उन्होंने कहा कि आज मंत्री के सामने गोधूलि से लोको मैदान तक फ्लाईओवर बनाने की मांग रखी। सचिन राय ने कहा कि मंत्री ने भी शहर में एक फ्लाई ओवर बनाने की जरूरत का समर्थन किया उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक-एक चिट्ठी लिखनी होगी इसके साथ ही उन्होंने फोसबेकी के प्रतिनिधिमंडल को उस चिट्ठी की एक हार्ड कॉपी उन्हें भी देने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बर्नपुर एयरपोर्ट को चालू करने की भी मांग की इस पर मंत्री ने बताया कि वहां पर कुछ पेड़ हैं जिनकी वजह से उस एयरपोर्ट को चालू करने में समस्या आ रही है हालांकि मंत्री ने फोसबेकी के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया की बहुत जल्द एयरपोर्ट को चालू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है वही एक और मुद्दा जिस पर आज संगठन की तरफ से मंत्री के सामने प्रस्ताव रखा गया वह था जीटी रोड के किनारे एक मल्टी स्टोरिड पार्किंग प्लाजा बनाने की मांग सचिन राय ने कहा की बाजार के अंदर ट्रैफिक की समस्या काफी तीव्र हो गई है इससे छुटकारा पाने के लिए जीटी रोड के किनारे बस स्टैंड के निकट एक मल्टी स्टोरिड पार्किंग प्लाजा बनाने की आवश्यकता है मंत्री ने फोसबेकी के इस प्रस्ताव की सराहना की और कहा कि इस तरह के एक मल्टी स्टोरिड पार्किंग प्लाजा बनने से ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। वही फोसबेकी के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम वर्धमान जिले के साथ बांकुड़ा जिले को जोड़ने के लिए दामोदर नदी पर एक ब्रिज बनाने की भी मांग की इस पर भी मंत्री ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रस्ताव है और इससे दोनों जिलों के बीच यातायात में काफी सुविधा होगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बनारस से कोलकाता तक जो सड़क बन रही है उस पर भी दामोदर नदी के ऊपर ब्रिज बनेगा इसके अलावा गंगा नदी के ऊपर भी एक ब्रिज बनेगा सचिन राय ने कहा कि आज फोसबेकी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मंत्री मलय घटक की जो बैठक हुई वह काफी सकारात्मक रही और उन्हें पूरा भरोसा है कि मंत्री ने जो आश्वासन दिया है उस पर जल्द कार्रवाई होगी और आसनसोल शहर की काफी समस्याओं का निराकरण होगा। इस मौके पर यहां संगठन की तरफ से सचिव संजीव झुनझुनवाला आरपी खेतान पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता मनोज साहा भी उपस्थित थे।












