सीआईएसएफ द्वारा अवैध कोयला ले जा रहे दो ट्रकों को किया गया जब्त ट्रकों के चालक फरार
1 min read
जमुड़िया :शनिवार देर रात सीआईएसएफ को गुप्त सूत्रों से खबर मिली सालानपुर से दो ट्रक अवैध कोयला लेकर जा रहे हैं सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ की एक टीम ने उन ट्रकों का पीछा किया और जेके नगर मोड़ के निकट एक होटल के पास दोनों ट्रकों को पकड़ लिया गया। दोनों ट्रकों के चालक तो मौके से फरार हो गए लेकिन दोनों ही ट्रकों में 50-50 टन अवैध कोयला लोड था जिसका कोई भी कागजात नहीं मिला। इन ट्रकों को सीआईएसएफ द्वारा जमुरिया थाने के हवाले कर दिया गया पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि यह कोयला कहां से लाया जा रहा था। पिछले कुछ समय से प्रशासन की तरफ से कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए प्रयास किया जाता रहा है निश्चित रूप से सीआईएसएफ की सफलता उस दिशा में एक बड़ी कामयाबी है












