shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

26000 शिक्षकों की नियुक्ति रद्द शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और पुलिस के दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस का साउथ थाने के सामने प्रदर्शन

1 min read

आसनसोल :आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल दक्षिण थाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 26000 शिक्षकों की नौकरी रद्द हो गई इसके खिलाफ जब शिक्षक कोलकाता के कस्बा इलाके में डीआई कार्यालय में आंदोलन कर रहे थे तब उन पर बेरहमी से लाठी चार्ज किया गया लेकिन मुर्शिदाबाद में वही पुलिस छुपती फिर रही है उन्होंने कहा कि आज पुलिस की ऐसी हालत हो गई है कि टीएमसी के बालू चोर कोयला चोर नेताओं की जी हुजुरी करनी पड़ रही है उन्होंने कहा कि पुलिस आज पूरी तरह से नपुंसक बन गई है और यही वजह है कि आज बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत इस तरह से खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा क्षेत्र में घोटाले के खिलाफ शिक्षक साल्ट लेक में शिक्षा भवन के सामने आंदोलन कर रहे थे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार उनके लिए पानी की बोतल लेकर पहुंचे थे पुलिस ने पानी की बोतल फेंक दिया और शुभंकर सरकार के साथ दुर्व्यवहार किया उनका कहना था कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और यहां की पुलिस टीएमसी के कार्यकर्ता में तब्दील हो चुकी है उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी वर्दी उतार कर टीएमसी का चोला ओढ़ लेना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page