आसनसोल ग्राम में बंगाल का पारंपरिक त्योहार गाजन धूमधाम से मनाया गया
1 min read
आसनसोल :आसनसोल ग्राम में 330वें गाजन उत्सव की शुरुआत हो गई । आसनसोल के अघोरी समाज के तमाम लोग इस उत्सव में शामिल होते है। इसके अलावा आसनसोल के और भी तमाम विशिष्ट लोग भी यहां रहते हैं। इस उत्सव की शुरुआत 330 साल पहले आसनसोल के संस्थापक नकड़ी राय तथा रामकृष्ण राय ने की थी। रविवार को इस उत्सव के दौरान मन्नत मांगने वाले लोगों ने दंडी काटी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां उपस्थित थे। राम सायर मैदान के सामने सड़क पर मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं ने दंडी काटी। इस दौरान अन्य श्रद्धालु भी यहां उपस्थित थे जिन्होंने इन भक्तों की सेवा की। इस गाजन महोत्सव का आयोजन श्री श्री नीलकंठ जीउ देवोत्तर ट्रस्ट और गाजन फेस्टिवल सेलिब्रेशन कमिटि आसनसोल ग्राम द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है जिसमें आसनसोल ग्राम के तमाम महिला और पुरुष एकत्रित होकर इसका आयोजन करते हैं इस बारे में ट्रस्ट और कमेटी के अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि त्यौहार की शुरुआत आसनसोल ग्राम के संस्थापक नकड़ी राय और रामकृष्ण राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया था इसके बाद रविवार तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। रविवार को इस महोत्सव का सबसे अनोखा कार्यक्रम दंडी का आयोजन किया गया जिसमें मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं ने दंडी काटी। इसके उपरांत रात में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया मन्नत मांगने वाले श्रद्धालुओं ने नुकीले तीरों और अन्य धारदार हथियारों से अपने आप को भेदा लेकिन महादेव की कृपा से किसी को कोई हानि नहीं पहुंचती है यही इस त्यौहार की सबसे बड़ी खासियत है। सचिन राय ने कहा कि इस त्यौहार को लेकर 7 दिनों तक शिव मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इसमें नृत्य संगीत बाउल गीत का भी आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि आज जब सभी आधुनिकता की होड़ में लगे हैं आसनसोल ग्राम में बंगाल के इस पारंपरिक प्रथा को जीवित रखा गया है ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी बंगाल के इस धरोहर को हमेशा याद रखें












