महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए सिउड़ी-कुनुरी और अंडाल-सैंथिया सेक्शनों के बीच ट्रॉफिक और पावर ब्लॉक
1 min read
आसनसोल :पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक कार्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए 13 अप्रैल, 2025 (रविवार) को ट्रॉफिक और पावर ब्लॉक लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 13046 (मयूराक्षी एक्सप्रेस) के प्रस्थान के बाद 06:45 बजे से 14:15 बजे तक सिउड़ी और कुनुरी स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर पुल संख्या 114ए की री-गर्डरिंग की जाएगी। इसके साथ ही, अंडाल-सैंथिया सेक्शन में स्थित सिउड़ी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर लेवल क्रॉसिंग नंबर 22/बी/टी के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 63529 (अंडाल-रामपुरहाट मेमू पैसेंजर) के प्रस्थान के बाद सुबह 07:15 बजे से दोपहर 13:15 बजे तक प्रभावी रहेगा।
*13 अप्रैल, 2025 (रविवार) को ट्रेनों रद्दकरण:*
ट्रेन संख्या 63531 (अंडाल-सैंथिया मेमू पैसेंजर)
ट्रेन संख्या 63534 (सैंथिया-अंडाल मेमू पैसेंजर)
ट्रेन संख्या 63530 (रामपुरहाट-अंडाल मेमू पैसेंजर)
ये ब्लॉक आसनसोल मंडल के यात्री संरक्षा बढ़ाने तथा अधिक कुशल और विश्वसनीय ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर मुख्य केंद्र के हिस्से के रूप में लिए जा रहे हैं।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त बदलाव पर ध्यान दें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।












