सिमुलतला में पार्क बना असामाजिक तत्वों का अड्डा स्थानीय लोगों ने मेयर से लगाई गुहार
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड अंतर्गत एक नंबर मोहिशीला कॉलोनी के निवासियों ने आज मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा इस ज्ञापन के जरिए उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि वह महिशिला के सिमुलतला इलाके में जो पार्क है उस पार्क के अंदर बने एक स्कूल के आसपास के माहौल को ठीक करवाएं इनका कहना है कि पार्क में बाहरी युवक युवतियों हमेशा बैठे रहते हैं शराब सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं गंदी-गंदी गालियां देते हैं जिससे वहां पर स्कूल में पढ़ाई लिखाई का माहौल खराब होता है स्कूल के प्रिंसिपल तुषार क्रांति धीवर ने कहा के पार्क के अंदर स्कूल है लेकिन स्कूल में आने वाले बच्चों के लिए काफी मुश्किलें हो रही है क्योंकि पार्क में बाहर के युवक युवती हमेशा बैठे रहते हैं शराब सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं और गंदी-गंदी गालियां देते हैं जिस वजह से स्कूल का माहौल खराब होता है और पार्क में शाम को अगर बच्चे खेलने आते हैं तो उनके लिए भी परेशानी होती है उन्होंने आज इस समस्या को लेकर मेयर से मुलाकात की और इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए उनसे अनुरोध किया उन्होंने कहा कि इससे पहले वहां के स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन की तरफ से कई बार पुलिस से अनुरोध किया गया है पुलिस आती है कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य होती है लेकिन फिर से वही समस्या खड़ी हो जाती है उन्होंने आज मेयर से मुलाकात की और समस्या के स्थाई समाधान के लिए उनसे अनुरोध किया मेयर ने उनकी बातों को सुना और स्थानीय थाने को इस मामले के समाधान के लिए कहा वही 85 नंबर वार्ड की पार्षद कल्याणी राय ने बताया कि पार्क के अंदर जो स्कूल है स्कूल में बच्चे पढ़ने आते हैं लेकिन पार्क में बाहरी युवक युवतियों की वजह से माहौल काफी खराब हो जाता है शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है गंदी गंदी गालियां दी जाती है जिस वजह से लोग काफी परेशान हो गए हैं यही वजह है कि आज वह लोग मेयर से मिलने आए हैं












