shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

सृष्टि नगर के निवासियों ने बंगाल सृष्टि प्रबंधन के खिलाफ निकाली विरोध रैली कहा फिलहाल बंद रहेगा ओडिसी क्लब

1 min read

module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 75.21773; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

आसनसोल :अपने पूर्व घोषणा के अनुसार आज सृष्टि नगर के निवासियों ने सृष्टि नगर के मंदिर प्रांगण से एक विरोध रैली निकाली यह विरोध रैली सृष्टि नगर के विभिन्न इलाकों में घुमी उसके बाद इन्होंने बंगाल सृष्टि के प्रबंधन कार्यालय में पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया लेकिन वहां पर आज बंगाल सृष्टि की तरफ से प्रबंधन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं था इस वजह से उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मचारियों को ही ज्ञापन की प्रतिलिपि थमा दी। इस मौके पर यहां सृष्टि नगर के सैकड़ो निवासी उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सृष्टि नगर के निवासी और प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ सोहाग बोस ने कहा कि यह मामला सिर्फ मेंटेनेंस की लागत एक रुपए 80 पैसे से बढ़ाकर 2 रुपए करना नहीं है उन्होंने कहा कि एक रुपए 80 पैसे की मेंटेनेंस लागत भी बहुत ज्यादा है यह कई बड़े मेट्रो शहरों से भी ज्यादा है उन्होंने कहा कि यहां पर बात इंसाफ की है यहां पर बात पारदर्शिता की है जब इतने पैसे बंगाल सृष्टि द्वारा यहां के निवासियों से लिया जा रहा है तो उस पैसे के खर्च का हिसाब भी उन्हें देना होगा और सृष्टि नगर के रहने वाले लोग यह कह रहे हैं कि वह अपना मेंटेनेंस खुद कर लेंगे और यह सुप्रीम कोर्ट का भी आर्डर है कि इस तरह के किसी अपार्टमेंट में वहां के डेवलपर 3 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी उठाएंगे उसके बाद वहां के निवासियों को जिम्मेदारी दे देंगे तो सृष्टि नगर के लोग यह कह रहे हैं कि बंगाल सृष्टि प्रबंधन यहां से चली जाए और यहां के लोग अपनी जिम्मेदारी और अपना मेंटेनेंस खुद कर लेंगे यहां पर बात पारदर्शिता की है जिसका बंगाल सृष्टि मैनेजमेंट में काफी अभाव है वही हिंदी जनकल्याण मंच के जनरल सेक्रेटरी और 2018 से यहां पर रहने वाले रामाधार सिंह ने बताया कि आज उन्होंने अपने पूर्व घोषणा के अनुसार विरोध रैली निकाली और वह प्रबंधन को ज्ञापन सौंपना चाहते थे लेकिन प्रबंधन की तरफ से कोई भी यहां पर मौजूद नहीं था जिस वजह से उन्होंने कर्मचारियों को ही ज्ञापन सौंप दिया उन्होंने कहा कि फोन पर बंगाल सृष्टि के वरिष्ठ अधिकारी विनय चौधरी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि सृष्टि नगर के अंदर बना ओडिसी क्लब कमर्शियल उद्देश्य के लिए बनाया गया है इस पर रामाधार सिंह का कहना था कि ओडीसी क्लब के निर्माण के लिए सृष्टि नगर के हर एक निवासी से ₹200000 करके लिए गए हैं उन्हें कोई एतराज नहीं है अगर बंगाल सृष्टि प्रबंधन ओडिसी क्लब को कमर्शियल उद्देश्य से इस्तेमाल करना चाहे तो लेकिन उससे पहले सृष्टि नगर के निवासियों से लिया गया ₹200000 उन्हें वापस करना होगा रामाधार सिंह ने बताया कि आज यह फैसला लिया गया कि दफ्तर और ओडिसी क्लब बंद रहेगा और यहां पर अभी कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा जब तक बंगाल सृष्टि प्रबंधन यहां के निवासियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान नहीं निकालता तब तक सिर्फ मॉल के अलावा यहां पर दफ्तर ओडिसी क्लब बंद रहेगा और कोई निर्माण कार्य भी नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page