shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भारती भवन में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन राज्य सरकार पर साधा जमकर निशाना

1 min read

बर्नपुर :बर्नपुर के भारती भवन में बीजेपी की तरफ से आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय बीजेपी कार्यकर्ताओं को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल सांगठनिक जिला अध्यक्ष देवतनू भट्टाचार्य आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल सहित इस इलाके तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सभीके विकास के लिए कोशिश कर रहे हैं। उनके इस प्रयास में सभी हिंदुओं और राष्ट्रवादी मुसलमानों को सहयोग करना चाहिए तभी देश का विकास होगा। उन्होंने बताया कि हम सबने 2047 तक जिस विकसित भारत का सपना देखा है वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सफल होगा। वहीं आने वाले बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक साल बहुत महत्वपूर्ण है। हर एक बीजेपी कार्यकर्ता को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है । यह भूल जाना होगा कि कौन किस पद पर है या किसे क्या पद मिला। बस आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए जीतोड़ मेहनत करनी होगी। वहीं देवतनू भट्टाचार्य ने कहा कि यह बड़े शर्म की बात है कि इस राज्य का शिक्षा विभाग जेल में है। उन्होंने कहा कि अदालत में सीबीआई द्वारा योग्य और अयोग्य को अलग किया गया था अगर राज्य सरकार द्वारा अदालत में एफिडेविट जमा किया जाता तो आज बहुत से शिक्षकों की नौकरी बच जाती लेकिन राज्य सरकार ने अपने उन नेताओं को बचाने के लिए ऐसा नहीं किया जिन्होंने पैसे के बदले इन नौकरियों को बेचा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page