लच्छीपुर की पार्किंग में मारपीट छीने गए झारखंड के व्यक्ति के 1 लाख 10 हजार रुपए
1 min read
कुल्टी :झारखंड के जमशेदपुर से ओम शंकर और उनके तीन दोस्त कुल्टी विधानसभा इलाके के लच्छीपुर के यौन पल्ली में घूमने आए थे। जब वह अपनी गाड़ी पार्किंग में रखने गए तो लाला नामक एक व्यक्ति आया और उसने उनकी गाड़ी पार्किंग के बजाए एक गैरेज में रखवा दिया। ओम शंकर का आरोप है कि इसके बाद चार पांच युवक आए उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उनके पास से नगद 50 हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मोबाइल के जरिए 60 हजार रुपए का लेनदेन भी कर लिया इस तरह से कुल 1 लाख 10 हजार रुपए उनसे लूट लिए गए। इस घटना के बाद वह नियामतपुर चौकी पहुंचे और मौखिक शिकायत दर्ज की। पुलिस मामले की जांच कर रही है












