बकाया वेतन सहित कई मांगों को लेकर निर्मल साथी के तहत काम करने वाली महिलाओं ने की मेयर से मुलाकात
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के विभिन्न बोरो इलाकों से आज निर्मल साथी परियोजना के तहत काम करने वाली महिलाएं आसनसोल नगर निगम मुख्यालय पहुंची यहां उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इनका कहना था कि पिछले तकरीबन 4 से 5 महीनों से इनका वेतन रुका हुआ है जिस वजह से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा उन्होंने अपने लिए परिचय पत्र सहित और भी कुछ मांगो के संदर्भ में मेयर को अवगत कराया। मेयर ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि उनके वेतन का मामला अप्रैल महीने के समापन के पहले ही सुलझा लिया जाएगा और कोशिश की जा रही है कि जो बकाया वेतन है वह उन्हें एक साथ मिल जाए वहीं परिचय पत्र सहित अन्य मांगों को लेकर जो आवेदन इन महिलाओं ने किया उस पर मेयर ने कहा कि उन मुद्दों पर मई महीने के पहले हफ्ते में वह इन महिलाओं के साथ एक बार फिर बैठक करेंगे मेयर से मिले इस आश्वासन के बाद सारी महिलाएं बहुत खुश थी और उन्होंने मेयर को धन्यवाद दिया












