वी शिवदासन दासु ने टीएमसी के जनप्रतिनिधियों को लेकर दिया बड़ा बयान कहा खुद को नहीं पार्टी और ममता बनर्जी को करें सोशल मीडिया पर हाईलाइट
1 min read
आसनसोल :टीएमसी के कद्दावर नेता और पार्टी के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने आज अपने सोशल मीडिया पेज पर टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया सबसे पहले उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की की आसनसोल सहित पूरे पश्चिम बर्दवान जिले में शांति के साथ रामनवमी का त्यौहार मनाया गया जिसमें सभी लोग शामिल हुए थे उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा काफी दुष्प्रचार किया गया और इस शांतिपूर्ण वातावरण में खलल डालने की कोशिश भी की गई लेकिन अंतत शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी का त्यौहार मनाया गया इसके बाद उन्होंने अपने दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा के पिछले कुछ समय से वह देख रहे हैं कि भाजपा कांग्रेस मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जैसे विरोधी दल टीएमसी तथा ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बेहद आक्रामक तरीके से बयान बाजी कर रहे हैं लेकिन यह बड़े अफसोस की बात है कि इस जिले के टीएमसी जनप्रतिनिधि सब कुछ जानकर भी खामोश है उन्होंने कहा कि एक टीएमसी कार्यकर्ता के लिए इन बयानों का विरोध करना संभव नहीं है क्योंकि उसकी सीमित क्षमता है लेकिन जो टीएमसी का जन प्रतिनिधि है उसको आगे जाकर विपक्ष के इस गलत अभियान और गलत बयानों का विरोध करना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है दासु ने कहा कि वह यह देख रहे हैं कि इस क्षेत्र के कुछ टीएमसी नेता सोशल मीडिया पर सिर्फ अपने आप को चमकाने में लगे रहते हैं इसके लिए उन्होंने पैसे देकर कुछ लोगों को रखा हुआ है कि वह नेता कुछ भी करें उनके हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है और हजारों लाइक कमेंट डलवाए जाते हैं इसके लिए हर महीने मोटी रकम खर्च की जाती है उन्होंने कहा कि कभी उन्होंने इन नेताओं को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जो जनकल्याणकारी परियोजना शुरू की जा रही है या इससे पहले जो काम किए गए हैं उनको लोगों तक पहुंचाने के लिए इतनी जहमत उठाते नहीं देखा उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को याद रखना चाहिए कि अगर पार्टी है ममता बनर्जी है अभिषेक बनर्जी हैं तो ही वह विधायक बन सकते हैं या पार्टी में कोई उच्च पद हासिल कर सकते हैं वरना विरोधी रहते हुए पार्टी में उच्च पद हासिल करना क्या होता है यह बात वह अच्छी तरह से जानते हैं जब यहां पर वामपंथियों का शासन था तब वह भी टीएमसी में बड़े-बड़े पदों पर रह चुके हैं और उस समय के हालात क्या थे वह उनसे बेहतर और कोई नहीं जानता आज जो लोग पार्टी में बड़े पदों पर स्थापित है वह सिर्फ अपने आप को चमकाने में लगे हैं जबकि होना यह चाहिए की पार्टी की छवि को और सुधारना चाहिए उन्होंने कहा कि टीएमसी में पहले भी एक नेता ऐसे थे जो पार्टी के बजाय अपने आप को सोशल मीडिया पर चमकाया करते थे आज वह पार्टी में नहीं है और राजनीतिक रूप से वह पूरी तरह से हाशिए पर चले गए हैं। उस नेता की परिणति से आज के वर्तमान टीएमसी नेताओं को सीख हासिल करनी चाहिए और पार्टी को और मजबूत बनाने ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के हाथों को और मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए ना कि अपने आप को चमकाने। उन्होंने सवाल किया कि जिन नेताओं ने अपने आपको चमकाने के लिए लोग रखे हुए हैं वह लोग पार्टी के अन्य नेताओं के कार्यों को सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हाईलाइट कर रहे इससे यह साफ जाहिर होता है कि ऐसे नेता और उनके लोग पार्टी का भला नहीं चाहते वह सिर्फ उस नेता को हाईलाइट करना चाहते हैं यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नेता नहीं बनते नेता बनने के लिए जमीन से जुड़ना पड़ता है। दासु ने साफ कहा कि हर एक नेता और जनप्रतिनिधि को यह समझना होगा की पार्टी से बढ़कर कुछ नहीं है पार्टी है तो सब है ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी हैं तो सब है नहीं तो अगर पार्टी से अलग हो गए तो किसी में वह दम नहीं है कि वह 5 वोट भी अपने समर्थन में ला सके इसलिए पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता है ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को मजबूत करने की आवश्यकता है और सोशल मीडिया पर अपनी छवि को ना सुधार कर पार्टी को और चमकाने के लिए काम करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि वह यह सारी बातें नहीं कहना चाहते थे लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह से भाजपा सहित अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी और टीएमसी के खिलाफ लगातार बयान बाजी की जाती रही है और जिस तरह से इस जिले के टीएमसी नेता खामोश रहे उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ और वह यह सारी बातें कहने को मजबूर हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को अच्छा लगा तो भी ठीक और अगर किसी को बुरा लगा तो भी उन्हें कोई परवाह नहीं है क्योंकि वह आज राजनीति में जिस जगह पर हैं वहां तक पहुंचने में सिर्फ और सिर्फ ममता बनर्जी का आशीर्वाद है वह जिले में किसी को खुश करके राजनीति में यहां तक नहीं पहुंचे हैं












