सृष्टि नगर के निवासियों ने की प्रेस मीट सृष्टि नगर प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के सृष्टि नगर के निवासीयों ने एक संवाददाता सम्मेलन किया इसमें उन्होंने सृष्टि नगर प्रबंधन पर कुछ संगीन आरोप लगाए। पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉक्टर सोहाग बोस रामाधार सिंह सहित सृष्टि नगर के अन्य निवासियों ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी बातें मीडिया के सामने रखीं उन्होंने कहा कि सृष्टि नगर प्रबंधन द्वारा अनैतिक रूप से मेंटेनेंस के चार्ज बढ़ा दिए जाते हैं यहां पर व्यापक भ्रष्टाचार है लेकिन सृष्टि नगर प्रबंधन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जाता उन्होंने कहा कि सृष्टि नगर के अंदर जो ओडीसी क्लब बना हुआ है वह सृष्टि नगर के निवासियों के लिए बनाया गया था लेकिन आज ऐसा हो गया है कि अगर सृष्टि नगर के किसी निवासी के घर में कोई काम है और वह ओडिसी क्लब को बुक करना चाहते हैं तो पता चलता है कि सृष्टि नगर के बाहर के लोगों द्वारा उस तारीख पर पहले ही ओडिसी क्लब को बुक कर लिया गया है जिस वजह से सृष्टि नगर के निवासी वंचित रह जाते हैं जबकि इस क्लब को बनाने के लिए सृष्टि नगर के निवासियों से पैसे लिए गए थे इसके साथ ही उन्होंने सृष्टि नगर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपना असंतोष जाहिर किया उन्होंने कहा कि सृष्टि नगर के अंदर कभी भी कोई भी व्यक्ति घुस सकता है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा कि ऐसा कई बार हो चुका है कि बाहरी व्यक्तियों ने यहां पर काफी समस्या खड़ी की है यहां रहने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी तक हो चुकी है सृष्टि नगर के अंदर जो कई पार्क हैं वहां पर शराब की बोतलें पड़ी रहती है बाहरी लोग आकर रास्ते पर अपनी गाड़ियां लगाकर खुले में शराब पीते हैं लेकिन यहां के सुरक्षाकर्मी कोई कदम नहीं उठाते रामाधार सिंह ने कहा कि एक बार तो ओडिसी क्लब के अंदर से कुछ लोग निकले और बहुत ही तीव्र गति से और लापरवाही के साथ बाइक चलाकर निकल गए जब उन्होंने वहां पर नियुक्त सुरक्षा कर्मियों से पूछा तो सुरक्षा कर्मी ने जवाब दिया कि वह लोग भी सुरक्षा कर्मी है और उनसे मिलने आए थे रामाधार सिंह ने कहा कि चाहे वह कोई भी हो लेकिन सृष्टि नगर के अंदर इस तरह से लापरवाही से बाइक कैसे चलाया जा सकता है और बाहरी लोग इस तरह से कभी भी सृष्टि नगर के अंदर कैसे आ सकते हैं वही डॉक्टर सोहाग बोस ने भी कहां कि जिस तरह से सृष्टि नगर प्रबंधन काम कर रहा है वह बिल्कुल भी पारदर्शी नहीं है और यहां पर व्यापक तौर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है लेकिन देखने वाला कोई नहीं है उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने कई बार सृष्टि नगर के प्रबंधन से बातचीत करने की कोशिश की है और तकरीबन पिछले 10 सालों से वह यह प्रयास करते रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि यहां पर जो पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है वह भी काफी गंदा है इस बारे में भी कई बार कहा गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ इसलिए आगामी 12 अप्रैल को सृष्टि नगर के निवासी एक रैली निकालेंगे इस विरोध रैली के जरिए वह कोशिश करेंगे कि सृष्टि नगर प्रबंधन पर दबाव बनाया जाए ताकि वह सृष्टि नगर के निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएं जो यहां के निवासियों का अधिकार है और इसके लिए यहां के निवासी हर साल करोड़ों रुपए सृष्टि नगर प्रबंधन को देते हैं। वही इस बारे में जब हमने बंगाल सृष्टि के विनय चौधरी से बात की तो उन्होंने कहां की ऐसा नहीं है कि सृष्टि नगर के निवासियों द्वारा जो मांग उठाई गई है हर मांग नाजायज है उनमें से कई मांगे जायज भी हैं लेकिन उन्होंने ओडिसी क्लब के संचालन में या सृष्टि नगर के संचालन में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि चाहे ओडिसी क्लब हो या सृष्टि नगर का संचालन हो सब कुछ बिल्कुल नियम के मुताबिक किया जाता है और हर सरकारी नियम का ध्यान रखते हुए ही काम किया जाता है उन्होंने कहा कि यहां पर किसी प्रकार की कोई भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है वहीं उन्होंने साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर निवासियों के चिंता को जायज़ हराया और कहा कि उन्होंने हमेशा आपसे बातचीत के जरिए समस्या सुलझाने के लिए सृष्टि नगर के निवासियों से अपील की है लेकिन उन्होंने आंदोलन की राह पर चलने के लिए मन बना लिया हैं तो उनके इस फैसले का भी वह स्वागत करते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला है और वह चाहते हैं कि सृष्टि नगर के निवासियों को कोई तकलीफ ना हो












