प्रदर्शनकारी शिक्षकों पर लाठीचार्ज के खिलाफ आसनसोल में बीजेपी का टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन
1 min read
आसनसोल :आज कस्बा में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसके खिलाफ जब अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था तो आठ विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके खिलाफ आज शामको चित्रा मोड़ पर भाजपा की तरफ से व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। टायर जलाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और भाजपा विधायकों को गिरफ्तार करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं का कहना था कि टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण आज शिक्षकों और बंगाल की शिक्षा व्यवस्था अंधकार में है। इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की।












