काली पहाड़ी इलाके में दो ट्रकों की टक्कर एक घायल
1 min read
आसनसोल :आज सुबह राजस्थान से दो ट्रक कोलकाता की तरफ जा रहे थे। काली पहाड़ी के पास सिग्नल पर लाल बत्ती होने की वजह से एक ट्रक रुक गई लेकिन उस ट्रक के पीछे आ रही ट्रक ने सामने वाले ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में एक ट्रक का चालक केबिन में ही फस गया काफी कोशिश के बाद भी जब उसे निकाला नहीं जा सका तो हाइड्रा लाकर ड्राइवर को केबिन से निकाला गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए घटना में एक ट्रक के चालक को चोट लगी है उसे इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है जब हमने इस बारे में दूसरे ट्रक के चालक से बात की तो उसमें बताया कि वह लोग राजस्थान से कोलकाता जा रहे थे ट्रक में टाइल्स था पीछे से आकर एक ट्रक में उनके ट्रक को टक्कर मार दी जिससे यह घटना हुई












