सालानपुर के मवेशी व्यापारी के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को आसनसोल अदालत में किया गया पेश
1 min read
आसनसोल :मंगलवार को मवेशी व्यापारी के अपहरण कांड में पुलिस ने अपहरण के कुछ घंटे के अंदर ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था बुधवार को इन चारों आरोपियों को सालानपुर थाने की पुलिस द्वारा आसनसोल अदालत में पेश किया गया। पकड़े गए चार आरोपियों के नाम है कार्तिक धीवर अभिषेक दास सूरज साव और मनीष साव। यह चारों झारखंड के मिहिजाम इलाके के निवासी हैं। आपको बता दे कि कल सालानपुर थाने के कालीपाथर के रहने वाले मवेशी व्यापारी संमसुल अंसारी अपने किसी कार्य से झारखंड जा रहे थे तब उनका किसी ने अपहरण कर लिया जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली पुलिस ने तुरंत सक्रियता बरती और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मवेशी व्यापारी को भी बचा लिया गया जनता द्वारा सालानपुर थाना और रूपनारायणपुर चौकी के पुलिस अधिकारियों के इस त्वरित कार्रवाई की काफी तारीफ भी की गई थी जब अपहरण में इस्तेमाल चार चक्का गाड़ी को रूपनारायणपुर चौकी लाकर रखा गया था तब उत्तेजित जनता ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की थी












