भाजपा ने टीएमसी पर लगाया भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट का आरोप
1 min read
आसनसोल :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को अभी 1 साल देर है लेकिन अभी से टीएमसी और प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हो गया है भाजपा नेता अभिजीत राय ने आरोप लगाया कि 6 तारीख को रामनवमी के अवसर पर सालानपुर मैं एक बाइक रैली निकाली गई थी बाइक रैली के समापन के बाद टीएमसी आश्रित कुछ गुंडों द्वारा उमेश नोनिया नामक एक भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई की गई अभिजीत राय ने बताया कि उमेश नोनिया ने भी अपने बचाव में उनका प्रतिरोध किया लेकिन उमेश की उन लोगों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी इसके बाद सामडी थाना में झूठा मामला दर्ज कर उसे हिरासत में डाल दिया गया अभिजीत राय ने आरोप लगाया कि हिरासत में भी उस पर निर्मम अत्याचार किया गया जिस वजह से उसकी हालत और ज्यादा खराब हो गई और उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा घटना की सूचना पाकर जब भाजपा कार्यकर्ता आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचे तो पहले तो उमेश के साथ उनको मिलने नहीं दिया गया लेकिन काफी देर की कोशिश के बाद और जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट के कहने के बाद जब भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिले तो देखा कि उमेश की हालत काफी खराब है अभिजीत राय ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्ही लोगों ने उमेश के साथ इस तरह की मारपीट की है इससे पहले जब चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हुआ था उस वक्त भी उमेश के घर पर इन्हीं लोगों द्वारा हमला किया गया था अभिजीत राय ने कहा कि अगर टीएमसी यह सोचती है कि इस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं पर अत्याचार करके भाजपा को रोका जा सकता है तो वह गलत है












