फोसबेकी के नई कमिटि का हुआ गठन सचिन राय बने अध्यक्ष
1 min read
आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी का 2025 -2027 वित्त वर्ष के लिए नई कमेटी का गठन किया गया इस नई एग्जीक्यूटिव कमिटी में आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रानीगंज के संदीप झुनझुनवाला आनरेरी जनरल सेक्रेटरी बनाए गए हैं जबकि उखड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के मनोज सराफ वर्किंग प्रेसिडेंट होंगे वही आसनसोल के एक और प्रख्यात व्यवसायी पवन गुटगुटिया सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी संभालेंगे इनके अलावा मधुसूदन बैनर्जी रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अरुण भरतीया चंदन बोस और महेंद्र सिंह सलूजा स्वपन कुमार चौधरी महेंद्र शंघाई मधुसूदन दरिपा और रोहित खेतान भी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट होंगे। दूसरी तरफ राजेश कुमार दारूका कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे वही राजेंद्र प्रसाद खेतान अशोक कुमार सराफ और अजय कुमार खेतान पैटर्न की भूमिका अदा करेंगे और सुभाष चंद्र अग्रवाल पैटर्न और चेयरमैन का पदभार संभालेंगे। किसी भी संगठन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सलाहकारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है इसे देखते हुए फोसबेकी की तरफ से विष्णु बाजोरिया को मुख्य सलाहकार बनाया गया है इसके अलावा एस एन दारूका ब्रज मोहन कुंडू दीपक रूद्र महादेव दत्त नरेश अग्रवाल ओमप्रकाश बाजोरिया विमल पटवारी पवन मवांडिया भी सलाहकार की भूमिका निभाएंगे आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता भी संगठन के साथ बतौर सलाहकार जुड़े हैं। जबकि प्रदीप बाजोरिया को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री बनाया गया है












