shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

व्यापारी के अपहरण के कुछ घंटे के अंदर पुलिस ने बचाया व्यापारी को अपराधी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

1 min read

सालानपुर :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इस क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं इसी कड़ी में आज सालानपुर थाने के कालीपाथर इलाके के एक मवेशी व्यापारी समसुल अंसारी के अपहरण के कुछ घंटे के अंदर उन्हें न सिर्फ पुलिस द्वारा बचा लिया गया बल्कि इस अपहरण में शामिल होने के आरोप में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह शमशुल अंसारी कालीपाथर से धंगुड़ि होकर मिही जाम जा रहे थे जब उन्हें झारखंड के किसी जगह पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया अपहरण के बाद उन्होंने समसुल के परिवार को फिरौती के लिए फोन भी किया जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया परिवार के लोगों द्वारा सालानपुर थाना और रूपनारायणपुर चौकी की पुलिस को खबर दी गई खबर मिलते ही पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया और कुछ ही समय के अंदर उन्होंने अपहरणकर्ता का लोकेशन पता कर लिया उन्होंने न सिर्फ व्यापारी को बचा लिया बल्कि चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी संदीप कर्रा ने बताया कि अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस द्वारा न सिर्फ व्यापारी को बचा लिया गया बल्कि आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन में किसी विवाद के चलते यह घटना घटी होगी उन्होंने कहा कि अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है पुलिस की इस सक्रियता से आसपास के लोग बेहद खुश हैं और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया है जब अपहरण में इस्तेमाल हुई चार चक्का गाड़ी को रूपनारायणपुर फांड़ी लाया गया तो उत्तेजित जनता ने गाड़ी में व्यापक तोड़फोड़ की हालांकि यहां भी पुलिस ने धीरज का परिचय दिया और पूरी स्थिति को संभाला स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर पुलिस को लेकर नकारात्मक बातें कही जाती है लेकिन आज पुलिस ने जिस तत्परता और साहस और कौशल का परिचय दिया है इसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page