वक़्फ़ और संविधान बचाओ बैनर के साथ पुरजोर विरोध
1 min read
अंडाल :संसद के दोनों सदनों से वक्फ बिल पास हो गया, जिसके विरोध में कश्मीर से कन्याकुमारी, अहमदाबाद से अइजोल तक सभी मुस्लिम समुदाय ने अपने अपने तरीके प्रदर्शन किया। इसी मौजु पर अंडाल इलाके के कम्युनिटी हाल में एक मीटिंग का एहतेमाम किया गया है और वक़्फ़ बैचाओ बैनर के साथ पुरजोर विरोध किया गया lदेश के मौजूदा हालात और वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के संसद के सदनों से पारित होने के बाद पैदा हुए हालात और इससे लड़ने के लिए सबसे बुनियादी आवश्यकता एकता है।अंडाल में भी प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बिल वापस लेने की मांग की I वक़्फ़ बिल के तहत वक्फ बोर्ड अब किसी भी संपत्ति पर मनमाने तरीके से दावा नहीं कर सकता है। विवाद की स्थिति में अदालत में भी चुनौती दी जा सकती है और पांच साल तक इस्लाम का पालन करने वाला ही वक्फ को संपत्ति दान कर सकता हैI इससे वक़्फ़ की संपत्ति कम करके और हम मुसलमान को कमजोर करना और हमे आर्थिक, सामाजिक और राजनेतिक रूप से हमे पीछे रखना मकसद है। इस मौके पर अंडाल के तमाम प्रभावाशाली लोग मास्टर फ़ैज़, मुस्तफा खान, मास्टर असरफ, अबू तालिब साहेब, मास्टर मुनीर, जिम्मी, सद्दु खान, अकिल खान, महमूद साहब, मास्टर फैयाज़ अहमद, सलीम, नेजाम, ज़मिल साहेब, इरसाद आलम आदि मौजूद थे।












