चितरंजन इलाके में बढ़ती हिंसक गतिविधियों के खिलाफ भाजपा का पथावरोध
1 min read
बाराबनी :कल शाम भाजपा की तरफ से बाराबनी के चितरंजन में पथ अवरोध किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। पथ अवरोध के कारण को लेकर पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा नेता अरिजीत राय ने बताया कि चितरंजन एक रेल शहर है । यहां पहले शांति थी लेकिन टीएमसी के जमाने में चितरंजन की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कुछ दिनों पहले ही दिन दहाड़े दो बार गोली चली । फिर हाल ही में रेल क्वार्टर में एक महिला की हत्या कर दी गई। अरिजीत राय ने कहा कि धीरे धीरे चितरंजन अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि बाराबनी में गुंडाराज चल रहा है यहां शासन और प्रशासन गुंडों के हाथो चला गया है अरिजीत राय ने कहा कि अगर ऐसा ही चला रहा तो आने वाले समय में भाजपा कार्यकर्ता चितरंजन मैं व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे












