उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया ने सभी को दी रामनवमी की बधाई
1 min read
आसनसोल :रामनवमी का त्योहार आज पूरे देश के साथ-साथ इस क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है रामनवमी यानी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मदिन विष्णु के सातवें अवतार के रूप में उन्होंने माता कौशल्या और राजा दशरथ के घर जन्म लिया इस पवित्र दिन पर रामनवमी का त्यौहार मनाया जाता है उसी दिन चैत्र रामनवमी का भी समापन होता है। इस पवित्र दिन शिल्पांचल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया ने सभी को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रामनवमी का त्यौहार सभी के जीवन में सत्य साहस और कठिनाइयों से मर्यादा के साथ जूझने के सीख देती है। इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम इस पृथ्वी पर अवतरित हुए थे वह भगवान विष्णु के सातवें अवतार थे उनका जन्म इस धरती से पाप का नाश करने के लिए हुआ था पवन गुटगुटिया ने बताया कि भगवान श्री राम ने अपने पूरे जीवन को लोगों के लिए एक दृष्टांत बनाया उन्होंने अपने कर्मों से हमें सबके साथ किस तरह से मिलकर चला जाता है यह सिखाया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने समाज के उस श्रेणी पर भी अपनी कृपा दृष्टि बरसाई जिसको वंचित करके रखा जाता रहा था। यहां तक की जिस रावण ने उनकी पत्नी का अपहरण किया था उसे भी सुधरने का मौका दिया और जब युद्ध में उन्होंने रावण को परास्त कर दिया तो उन्होंने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को रावण से नीति शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहा वह जानते थे कि रावण ने भले ही उनकी पत्नी का अपहरण किया हो लेकिन वह ज्ञानी व्यक्ति था अहंकार ने उसके ज्ञान को ढक दिया था पवन गुटगुटिया ने कहा कि व्यक्ति चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो अहंकार कभी नहीं करना चाहिए और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अपने कर्मों से हम सबको यही बतलाने की कोशिश की। आज समाज में भगवान राम के आदर्शों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है तभी पूरे देश में सही मायनों में राम राज्य आएगा












