ध्वस्त किए गए सेल आईएसपी के पांच कूलिंग टावर
1 min read
बर्नपुर :आज सेल आईएसपी कारखाने के अंदर एक ऐतिहासिक दृश्य देखा गया। आपको बता दें कि बर्नपुर के सेल आईएसपी का आधुनिकीकरण चल रहा है इसके लिए केंद्र सरकार का इस्पात मंत्रालय एक बार फिर यहां पर निवेश करेगा। आज यहां पर एक साथ पांच कुलिंग टावरों को एक साथ विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। इस बारे में सेल आईएसपी के कुछ कर्मचारियों ने कहा कि ऐतिहासिक पांच कुलिंग टावरों के ध्वस्त हो जाने से उन्हें दुख तो जरूर है लेकिन कारखाने के आधुनिकीकरण को देखते हुए उन्हें इस दुख को झेलना होगा। वही कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी का आधुनिकीकरण हो रहा है। नई तकनीक के सहारे और भी बेहतर ढंग से कारखाने को चलाया जाएगा इसके लिए और भी बहुत नए निर्माण किए जाएंगे लेकिन इसके लिए कारखाना परिषद में जगह की कमी है इसलिए पुरानी तकनीक से बनाए गए पांच कुलिंग टावरों को आज ध्वस्त कर दिया गया इस काम के लिए मुंबई और साउथ अफ्रीका से विशेषज्ञों की टीम आई थी जो इस तरह की बड़ी-बड़ी इमारत को गिराने में सिद्धहस्त हैं उनके द्वारा यह कार्य किया गया।












