महावीर स्थान मंदिर के युवा पुरोहित अविनाश मिश्रा का दिल का दौरा पड़ने से 27 वर्ष की उम्र में निधन
1 min read
आसनसोल :बसंती दुर्गा पूजा के आयोजन के दौरान ही आसनसोल के बाजार इलाके में स्थित महावीर स्थान मंदिर के युवा पुरोहित अविनाश मिश्रा के आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है । इसे लेकर जब हमने आसनसोल के महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि वह 27 वर्ष के थे बेहद युवा थे लेकिन आध्यात्मिकता के प्रति और महावीर स्थान मंदिर के प्रति उनके मन में एक गहरी भावना थी और रोज सुबह आकर मंदिर में पूजा अर्चना किया करते थे मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु से अविनाश मिश्रा का एक आत्मिक संबंध बन गया था अरुण शर्मा ने बताया कि अविनाश मिश्रा का परिवार पिछली सात पीढ़ियों से मंदिर में पूजा अर्चना करते आया है उनके पिता का नाम नेपाल मिश्रा था उनके पूर्वज भी इसी मंदिर में पूजा अर्चना करते आ रहे हैं इस तरह से अविनाश मिश्रा के चले जाने पर वह हतप्रभ हैं। आपको बता दें कि आज सुबह अविनाश मिश्रा का हील व्यू श्रीपल्ली इलाके में अपने घर में ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया वह यहां अपनी मां के साथ रहते थे उनके इस तरह आकस्मिक रूप से चले जाने से महावीर स्थान मंदिर में आने वाले हर श्रद्धालु अचंभित है सभी ने दिवंगत के आत्मा की शांति की कामना की












