समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में प्रभु छठ घाट पर चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
1 min read
आसनसोल :चैती छठ के शुभ अवसर पर आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित प्रभु छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। ली क्लब द्वारा समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भव्य तरीके से चैती छठ का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि कृष्णा प्रसाद द्वारा हर साल चैती छठ तथा नवंबर महीने में होने वाले छठ का आयोजन किया जाता है। कृष्णा प्रसाद द्वारा प्रभु छठ घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की हर सुविधा का खयाल रखा गया था। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए थे। सभी ने परंपरा के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा चाहते हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में छठ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हो क्योंकि इससे समाज में एक अच्छे वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं वह इसी तरह से ईश्वर की कृपा से और अपने पूर्वजों के आशीर्वाद से पूरी जिंदगी लोगो की सेवा करते रहें












