shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जसीडीह ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा

1 min read

 

 

आसनसोल :ऑपरेशन सतर्क भारतीय रेलवे के आरपीएफ द्वारा तस्करी, मानव तस्करी और चोरी को रोकने के लिए एक विशेष सतर्कता अभियान है। इसमें स्टेशनों और ट्रेनों में अचानक जांच, सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी और खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय शामिल है। इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना, माल के अवैध परिवहन को रोकना और रेलवे की संपत्ति की रक्षा करना है। संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि सुरक्षित यात्रा का अनुभव सुनिश्चित हो सके। यात्रियों को किसी भी असामान्य घटना की सूचना देने के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी प्रोत्साहित करते हैं।

ऑपरेशन सतर्क के सक्रिय उपायों के तहत जसीडीह में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट ने ट्रेन नंबर 12317 कोलकाता – अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस में अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को सफलतापूर्वक रोका। इस अभियान का उद्देश्य तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और रेलवे परिसर में यात्रियों की संरक्षा सुनिश्चित करना है।

रेल मदद पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत शिकायतकर्ता से संपर्क किया और निर्दिष्ट कोच का जांच किया। अपने जांच के दौरान उन्होंने इंजन से पहले जनरल सीटिंग (जीएस) कोच में संदिग्ध व्यवहार करने वाले एक यात्री की पहचान की। उस संदिग्ध व्यक्ति के पास एक पुराना बैग (“झोला”) मिला, जिसमें शराब की 12 बोतलें थीं: मिलेनियल क्लब व्हिस्की की छह बोतलें (प्रत्येक 750 मिली, जिसकी कीमत ₹500 प्रति बोतल है) और ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की छह बोतलें (प्रत्येक 750 मिली, जिसकी कीमत ₹590 प्रति बोतल है), जब्त की गई शराब की बोतलों की कुल कीमत ₹6,540 है ।

हिरासत में लिया गया व्यक्ति शराब ले जाने के लिए कोई कानूनी प्राधिकरण दिखाने में असमर्थ था और बाद में उसकी पहचान रामनाथ रॉय, उम्र 35 वर्ष, स्वर्गीय राजेंद्र रॉय के पुत्र, गांव और पोस्ट: सिबैसिंगपुर, थाना: मोहदीनगर, जिला: समस्तीपुर, बिहार, पिन कोड:848502 का रहने वाला निवासी के रूप में हुई। गवाहों की उपस्थिति में 12:55 बजे से 13:10 बजे के बीच अवैध शराब को जब्त कर लिया गया और श्री रॉय को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के प्रावधानों के तहत हिरासत में ले लिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आरोपी और जब्त की गई अबैध शराब को जसीडीह में आरपीएफ पोस्ट लाया गया और बाद में आगे की कार्रवाई के लिए देवघर में आबकारी (एक्साइज) विभाग को सौंप दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page