गोड्डा-रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच की बढ़ोतरी
1 min read
आसनसोल :लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की बढ़ोतरी एक सतत पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के लिए समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है। तदनुसार, टिकटों की भारी मांग ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अस्थायी आधार पर गोड्डा-रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है।
रांची से 01.04.2025 से 30.06.2025 तक और गोड्डा से 02.04.2025 से 01.07.2025 तक चलने वाली 18619/18620 रांची-गोड्डा-रांची एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन 16 कोचों के बजाय 17 कोचों के साथ चलेगी।












