आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए ऑन डेट भुगतान आयोजित किया गया
1 min read
आसनसोल आज (01.04.2025) कार्मिक विभाग द्वारा आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के नए सम्मेलन कक्ष में मार्च 2025 के लिए ऑन डेट भुगतान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कुल 30 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी/मृतक रेल कर्मचारियों की विधवाओं को निपटान बकाया, पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश), निपटान विवरण और यूएमआईडी कार्ड (सेवानिवृत्त कर्मचारी उदारीकृत स्वास्थ्य योजना (आरईएलएचएस) कार्ड के बजाय) सौंपे गए।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आसनसोल मंडल, इंद्रनील चक्रवर्ती/सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी(पी) आसनसोल मंडल रेलवे अस्पताल/आसनसोल और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।












