shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डिसेरगढ़ में दामोदर नदी में एक युवक की डुबने से मौत

1 min read

कुल्टी :ईद के अगले दिन कुल्टी के डिसेरगढ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने उतरे एक युवक की डूब कर मौत हो गई तीन अन्य युवक इस घटना में बाल बाल बच गए इलाके के लोगों ने उन्हें बचा लिया आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के 25 नंबर वार्ड इलाके में रेल पार के ओके रोड के रहने वाले 17 वर्षीय मोहम्मद समीर की घटना में मौत हो गई। आसनसोल जिला अस्पताल में युवक का पोस्टमार्टम किया गया पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आज सुबह आसनसोल के ओके रोड के निवासी मोहम्मद समीर और उनके सात दोस्त कुल्टी के डिसेरगढ़ में शेरशाह बाबा की मजार पर गए थे मजार से दोपहर 1:00 के आसपास मोहम्मद समीर और उनके तीन दोस्त दामोदर नदी में नहाने उतारे बाकी चार दोस्त किनारे पर ही थे नहाने के क्रम में समीर और उनके दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे इलाके के लोग उनकी चीख सुनकर वहां दौड़े दौड़े आए उन्होंने तीन युवकों को पानी से निकाल लिया जिससे उनकी जान बच गई लेकिन समीर डूब गया खबर पाकर कुल्टी थाने के सांकतोड़िया चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों की मदद से तकरीबन 1 घंटे के बाद समीर को बेहोशी की हालत में पानी से निकाला गया और आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया वहां इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों ने उसकी जांच के और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है बताया जा रहा है कि समीर जहां पर डूबा उस जगह पर डेंजर जोन का बोर्ड लगा हुआ है स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने आसनसोल से आए युवकों को वहां जाने से मना भी किया था लेकिन उन्होंने स्थानीय लोगों की बात नहीं सुनी और उसी जगह पर नहाने चले गए इसके बाद यह घटना घटी इस संदर्भ में सांकतोड़िया चौकी के इंचार्ज शेख रियाजुद्दीन ने बताया कि मृत मोहम्मद समीर आठ दोस्तों के साथ डिसेरगढ़ घाट पर दामोदर नदी में नहाने आया था नहाने के क्रम में समीर नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई इलाके के लोगों ने समीर के साथ डूब रहे तीन अन्य युवकों को बचा लिया ईद के एक दिन बाद इस दिल दहला देने वाली घटना से आसनसोल के ओके रोड इलाके में शोक की लहर दौड़ गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page