एसयुसीआई की तरफ से तीन अप्रैल को आसनसोल में होगा कानून भंग आंदोलन
1 min read
आसनसोल :आज रविंद्र भवन परिसर में एस यू सी आई कम्युनिस्ट की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया यहां पर संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित थे उन्होंने घोषणा की के पूरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल एसडीओ कार्यालय में भी 3 अप्रैल को यानी बुधवार को पार्टी की तरफ से कानून भंग किया जाएगा दरअसल संगठन की तरफ से केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी नीतियां जन विरोधी है इसी के खिलाफ यह कार्यक्रम किया जाएगा इसे लेकर आज एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया जहां पर पार्टी से जुड़े नेताओं ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की नीतियों की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि आज पूरे देश के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी बेरोजगारी चरम पर है बंगाल में चाय के बागान बंद हो रहे हैं सरकार द्वारा जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई है उससे शिक्षा का निजीकरण हो रहा है जिससे समाज के गरीब वर्ग के लोग शिक्षा से वंचित हो रहे हैं उन्होंने इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति को रद्द करने की मांग की साथ ही चार श्रम कोड को भी रद्द करने की आवाज उठाई गई 2022 में नई विद्युत नीति का भी संगठन के नेताओं ने विरोध किया इसके साथ ही किसानों को उनके फसल की सही कीमत देने की भी मांग की गई इसके अलावा श्रमिकों को न्यूनतम वेतन खेतिहर मजदूरों की मजदूरी सुनिश्चित करने और उन्हें पूरे साल रोजगार उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर पानी की समस्या को दूर करने रास्तों की बदहाली को समाप्त करने बालू और कोयला के अवैध कारोबार पर रोक लगाने मनरेगा के कार्य को फिर से शुरू करने सहित और भी विभिन्न मांगो के समर्थन में प्रेस मीट में आवाज उठाई गई। प्रेस मीट में उपस्थित संगठन के जिला सचिव सुंदर चटर्जी कल्लोल राय बबला भट्टाचार्य देवदास माझी अनूप भट्टाचार्य शंख कर्मकार ने कहां की केंद्र राज्य दोनों सरकारों कि गलत नीतियों के खिलाफ 3 अप्रैल को कानून भंग आंदोलन किया जा रहा है उन्होंने आम जनता से भी इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। संगठन के नेताओं ने कहा कि चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस या मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी या टीएमसी हर कोई सिर्फ चुनाव जीतने के लिए ही राजनीति में है लेकिन उनकी पार्टी आम जनता के सरोकार को पूरा करने के लिए राजनीति करती है और उन्हीं मुद्दों को उठाती है जो सीधे जनता से जुड़े हुए हैं












