समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में ली क्लब द्वारा आयोजित चैती छठ पूजा की तैयारी जोरों पर
1 min read
आसनसोल :आगामी तीन अप्रैल को चैती महा छठ पूजा का संध्या अर्घ्य एवं 4 अप्रैल को ऊषा अर्घ्य को लेकर ली क्लब के सचिव सह विशिष्ट समाज सेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में इस वर्ष भी कल्ला प्रभु छठ घाट पर चैती महा छठ पूजा के आयोजन को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ली क्लब के सभी कर्मठ सदस्यों द्वारा सारी व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।श्री कृष्णा प्रसाद ने खुद मौके पर पहुंच कर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं उन्होंने कहा की इस वर्ष भी पूर्व संकल्पित चैती महा छठ पूजा में जितने भी श्रद्धालु प्रभु छठ घाट पर पहुंचेंगे उनको इस चैत महीना की गर्मी में किसी प्रकार का कोई कष्ट ना हो एवं उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए वह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि क्योंकि समय बहुत कम रह गया है इसलिए कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करके व्यवस्थाओं को तुरंत पूरा किया जाएगा एवं चैती महा छठ पूजा में प्रभु छठ घाट को भव्य, दिव्य एवं पवित्र बनाकर सभी व्रत करने वालों के लिए तैयार कर लिया जाएगा।












