आसनसोल में डांसिंग को बढ़ावा देने के लिए हुआ वर्कशॉप का आयोजन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में डांसिंग को बढ़ावा देने के लिए हिप हॉप मोहिशिला नामक एक संस्था द्वारा एक डांस प्रतियोगिता और वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में रवि शंकर चौबे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि आसनसोल में डांस को बढ़ावा देने के लिए हिप हॉप मोहिशिला नामक एक संस्था द्वारा यह आयोजन किया गया है जिसमें पहले दिन डांस की एक प्रतियोगिता हुई फिर आज एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के डांसर नेपू यहां के डांसरों को गुरुमंत्र दे रहे हैं । रवि शंकर चौबे ने कहा कि यह एक अच्छा आयोजन है इससे यहां के डांसरों को एक अच्छा मंच मिलेगा । उन्होंने बताया कि आसनसोल के युवाओं को जितने इस तरह के अवसर मिलेंगे उतना ही उनके लिए अच्छा है। वहीं इस कार्यक्रम के आयोजक मलय दत्ता ने कहा कि वह पिछले दो सालों से कोशिश कर रहे हैं ताकि नेपो जैसे भारत प्रसिद्ध कलाकार को आसनसोल लाया जाए। उन्होंने कहा कि नेपो जैसे डांसर को अपने बीच पाकर यहां के युवा कलाकार बहुत खुश हैं । इस आयोजन के पहले दिन डांस का कंपटीशन हुआ और आज एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि वह आने वाले समय भी यहां के युवाओं को इस तरह के अवसर देते रहेंगे












