आसनसोल मंडल पर ठहराव के साथ छह (06) जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
1 min read
आसनसोल :रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए हावड़ा और आनंद विहार, हावड़ा और रक्सौल, कोलकाता और पटना, सियालदह और गोरखपुर, हावड़ा और खातीपुरा के बीच छह(06) जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें शुरू करने की घोषणा की है।
खासकर गर्मियों के मौसम के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे यात्रियों की आराम और सुविधा को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध है, इन ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने का निर्णय यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने तथा सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। अतिरिक्त ट्रेन परिचालन सेवाओं के माध्यम से रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रियों को पर्याप्त परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हों, जिससे उनका यात्रा अनुभव बेहतर हो और उनकी बदलती ज़रूरतें पूरी हों।
03011 हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल 04.04.2025 और 12.04.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को हावड़ा से 17:40 बजे खुलेगी और अगले दिन 22:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी तथा 03012 आनंद विहार टर्मिनल-हावड़ा समर स्पेशल 06.04.2025 और 14.04.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से 00:30 बजे खुलेगी और अगले दिन 03:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
03045 हावड़ा-रक्सौल समर स्पेशल 10.04.2025 को (01 ट्रिप) 23:00 बजे हावड़ा से खुलेगी और अगले दिन 16:10 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03046 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 11.04.2025 को(01 ट्रिप) 17:30 बजे रक्सौल से खुलेगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वीतीय श्रेणी, श्यनयान और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
03135 कोलकाता-पटना समर स्पेशल 08.04.2025 को (01 ट्रिप) 23:50 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03136 पटना-कोलकाता समर स्पेशल 09.04.2025 को (01 ट्रिप) पटना से 12:00 बजे खुलेगी और उसी दिन 23:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वीतीय श्रेणी, श्यनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
03131 सियालदह-गोरखपुर समर स्पेशल 13.05.2025 और 24.06.2025 (07 ट्रिप) के बीच हर मंगलवार को 18:15 बजे सियालदह से खुलेगी और अगले दिन 10:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03132 गोरखपुर-सियालदह समर स्पेशल 14.05.2025 और 25.06.2025 (07 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार को 13:00 बजे गोरखपुर से खुलेगी और अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वीतीय श्रेणी, श्यनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
03007 हावड़ा – खातीपुरा समर स्पेशल 13.04.2025 और 01.06.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 18:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 23:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी तथा 03008 खातीपुरा – हावड़ा समर स्पेशल 15.04.2025 और 03.06.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार को 05:30 बजे खातीपुरा से खुलेगी और अगले दिन 15:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में सामान्य द्वीतीय श्रेणी, श्यनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच होंगे।
03043 हावड़ा – रक्सौल समर स्पेशल 12.04.2025 (01 ट्रिप) को हावड़ा से 23:00 बजे खुलेगी और अगले दिन 16:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा समर स्पेशल 13.04.2025 को (01 ट्रिप) 17:30 बजे रक्सौल से खुलेगी और अगले दिन 10:45 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, श्यनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।












