प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी मीठु घांटी ने सभी को दी ईद की शुभकामना
1 min read
आसनसोल :रमजान के पाक महीने के बाद आज खुशियों की ईद मनाई जा रही है इसे लेकर आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी सुब्रत घांटी उर्फ मीठु घांटी ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान रोजेदार एक महीने तक कड़ी तपस्या करते हैं वह रोजे रखते हैं और इसके बाद ऊपर वाला उन्हें ईद के तौर पर खुशियों की सौगात देते हैं उन्होंने कहा कि ईद एक ऐसा त्यौहार है जहां पर सभी पुराने गिले शिकवों को भुलाकर एक नई शुरुआत की जाती है ईद मिलन का त्यौहार है भाईचारे का त्यौहार है और उन्होंने कहा कि आसनसोल की परंपरा ही भाईचारे की रही है इसीलिए इसे सिटी आफ ब्रदरहुड भी कहा जाता है उन्होंने कहा कि यहां पर सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और ईद में भी इसकी बानगी नजर आती है जब ईद के मुबारक मौके पर सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि अन्य समुदाय के लोग भी बड़े चाव से सेवइयों का सेवन करते हैं यह दिखाता है कि भले ही हमारे मजहब अलग-अलग हो लेकिन हम सब जिस एक सूत्र से जुड़े हुए हैं वह है मानवता इंसानियत यही हमें एक साथ पिरो के रखती है। उन्होंने एक बार फिर सभी को ईद की मुबारकबाद दी और ऊपर वाले से प्रार्थना की की खुशियों की यह ईद सभी के जीवन में खुशी और समृद्धि लेकर आए












