ईद के पवित्र मौके पर आसनसोल के ईदगाह में पढ़ी गई ईद की नमाज
1 min read
आसनसोल :रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद आज पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी खुशियों की ईद मनाई गई इस मौके पर आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे यहां राज्य के मंत्री मलय घटक टीएमसी के वरिष्ठ नेता रबी उल इस्लाम पार्षद जीतू सिंह के अलावा अन्य विशिष्ट लोग भी मौजूद थे यहां पर पूरी श्रद्धा के साथ ईद की नमाज अदा की गई इसके बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी इस मौके पर मलय घटक ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि बंगाल और खास कर आसनसोल गंगा जमनी तहजीब की सबसे उम्दा मिसाल है यहां पर सभी धर्म के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहते हैं और सभी त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाते हैं उन्होंने कहा कि यही बंगाल और आसनसोल की खासियत है और आज इस पवित्र दिन पर एक बार फिर यही तस्वीर देखी गई उन्होंने एक बार फिर सभी को ईद की मुबारकबाद दी












