वार्ड नंबर 43 टीएमसी पार्टी कार्यालय में ईद से पहले हुआ नए वस्त्र का वितरण
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड अंतर्गत रागनियां पाड़ा मैं बने टीएमसी पार्टी कार्यालय में आज टीएमसी नेता शकील शेख के नेतृत्व में ईद के उपलक्ष पर जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों के बीच नई साड़ियां और लूंगी बांटे गए इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी एडवोकेट मोइनुद्दीन डाक्टर जीशान इलाही के अलावा इस वार्ड के तमाम टीएमसी कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर तकरीबन 200 महिलाओं और पुरुषों को नए वस्त्र प्रदान किए गए इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केआदर्श पर चलते हुए टीएमसी का हर कार्यकर्ता लोगों के साथ जुड़ा रहना चाहता है यही वजह है कि चाहे कोई भी त्यौहार हो टीएमसी की तरफ से यह कोशिश की जाती है कि वह उन तबकों के पास पहुंच सके जिनके पास आर्थिक क्षमता नहीं है इसीलिए चाहे दुर्गा पूजा हो या छठ का त्यौहार या ईद इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए शकील शेख और वार्ड नंबर 43 के रागनियां पाड़ा के टीएमसी कार्यकर्ताओं की सराहना की












